पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की दी चेतावनी

Spread the love

नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने रेहड़ी-ठेली संचालक व अन्य व्यापारियों को पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पॉलीथिन का उपयोग करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निगम की टीम गठित की गई है। पूर्व में कई व्यापारियों व रेहड़ी-ठेली संचालकों के चालान काटे गए हैं। कहा कि जागरूकता अभियान चलाने के बाद निगम की ओर से सख्ती के साथ पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ग्राहकों से भी बाजार से सामान लेने के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *