कार लूट मामले में आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में पिछले दिनों हुई कार लूट के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के निवास क्षेत्र में मुनादी कर आत्मसमर्पण करने की अपील की।
बीती तीन अप्रैल को भवाली मार्ग पर कार लूट के मामले में बीते दिनों तल्लीताल पुलिस ने दमुवाढूंगा क्षेत्र निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत वारंट जारी कर 23 अप्रैल तक आत्मसमर्पण करने के निर्देश जारी किए हैं। तल्लीताल पुलिस ने सोमवार को मुनादी कर दमुवाढूंगा क्षेत्र में सूचना जारी की। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि दमुवाढूंगा क्षेत्र निवासी आरोपी अमन कुमार व देवेंद्र कुमार के खिलाफ न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया है। आत्मसमर्पण नहीं किए जाने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *