वारंटियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या-105/2019, धारा-279/337/338 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी करन सिंह पुत्र नन्दन सिंह, निवासी ग्राम-सरसू, पट्टी-असवालस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल को पूर्व में न्यायालय द्वारा उक्त मामले में दोषसिद्ध किया गया था। दोषसिद्ध होने के उपरान्त से ही अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी होने के उपरान्त लैंसडाउन पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या-121/2022, धारा-138 से सम्बन्धित वारण्टी नरेन्द्र शाह पुत्र स्व0 घयालू शाह, ग्राम-गोयूं, पट्टी-तल्ला बदलपुर, तहसील लैन्सडाउन के विरूद्ध जारी गैर जमानती वारण्ट के परिपेक्ष में जनपद की लैन्सडाउन पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *