दो साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक वारंटी को कीर्तिनगर पुल से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बीते दो साल पहले वारंटी अवैध शराब की तस्करी करता हुआ पकड़ा गया था। जिसके बाद वह जमानत पर छूट गया था। बताया कि बीते दो सालों से पुलिस वारंटी के खोजबीन में जुटी हुई थी। पुलिस ने 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र जितेन्द्र का बहुगुणा मार्ग नियर रामलीला ग्राउण्ड पौड़ी गढ़वाल को कीर्तिनगर पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन खुडी, सुरेश प्रसाद शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *