अल्मोड़ा(। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना भतरौजखान पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव जलाल (28) निवासी गैरखाल सिमलखा, बेतालघाट, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से फौजदारी वाद संख्या 155/2021 में धारा 323, 354, 354 घ, 419, 504 और 506 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी था। बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस टीम ने उसे ग्राम वडेरी स्थित मां सैलपुत्री स्टोन क्रेशन के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, श्रवण सैनी और नारायण सिंह शामिल रहे।