वारंटी मेरठ से गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थलीसैंण पुलिस ने एक वारंटी को मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वारंटी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने सभी थानाप्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्र के वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि थाना थलीसैंण पुलिस ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी वारंटी ज्ञानचंद पुत्र रति राम, निवासी भारवाड़ा, थाना सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बताया कि वारंटी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव मंमगाई, आदित्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *