घर में घुसा चोर, नगदी व ज्वैरी पर हाथ साफ

Spread the love

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ वार्ड नंबर 37 की घटना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भाबर क्षेत्र के अतर्गत वार्ड नंबर 37 झंडीचौड़ में अज्ञात बदमाश ने एक घर में घुसकर वहां रखी नगदी व ज्वैरी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
झंडीचौड़ निवासी महेश्वरी देवी पत्नी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार रात उनके घर की छत पर पड़ोसी को एक अज्ञात व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि पड़ोसी के चिल्लाने पर व्यक्ति छत से नीचे आकर दीवार कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद जब उन्होंने अपने छत की सीढ़ी के समीप कमरे में देखा तो वहां सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोर ने आलमारी में रखे तीन हजार रुपये व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं, कलालघाटी चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिवार की ओर से अब तक पुलिस को किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *