शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से दुकानों में घुसा पानी

Spread the love

 

चम्पावत। पहाड़ में हुई बारिश का असर मैदानी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। यहां शारदा नदी का जल स्तर बढ़ गया। जल स्तर बढ़ने से शारदा नदी के तट पर लगाई गई अस्थाई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बीते दो दिन से शारदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। रविवार को शारदा तट पर लगाई गई अस्थाई प्रसाद की दुकानों में शारदा का पानी घुस गया। जल स्तर को बढ़ते हुए देख व्यापारियों ने दुकानें पीटे की तरफ हटा दी। इधर जल पुलिस भी लगातार बढ़ रहे शारदा के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। जल पुलिस के जवान श्रद्घालुओं और अन्य लोगों को शारदा नदी में उतरने से रोक रहे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *