गंगा की गहराई में डूबे युवक को जल पुलिस ने बचाया

Spread the love

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंर्तगत शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। गंगा स्नान के दौरान गहराई में समा रहे उत्तर प्रदेश के एक युवक को जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने बचा लिया। शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी विनीत कुमार अपने साथी आकाश और आयुष के साथ घूमने शिवपुरी आया था। शिवपुरी स्थित एक होटल के पास रविवार को गंगा घाट पर स्नान करते समय अचानक विनीत का पैर फिसल गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर नदी की मुख्य धारा और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख तट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान गंगा में कूद पड़े और विनीत को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीपीआर दिया। इसके बाद विनीत की स्थिति सामान्य हो गई। हालात में सुधार होने पर उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने जल पुलिस के जवानों को शाबाशी दी है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम मेंउत्तम भंडारी, नवीन उनियाल, सत्यवीर सिंह, हिकमत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *