मरम्मत के चलते 4 घंटे बंद रही गौला बैराज से पानी सप्लाई

Spread the love

 

हल्द्वानी। गौला बैराज के गेटों की मरम्मत के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से जल संस्थान के फिल्टर प्लांटों की सप्लाई रोक दी गई। मरम्मत के काम के लिए रुड़की से विशेषज्ञ भी पहुंचे थे। लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से गेटों का काम नहीं हो पाया। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को काम न हो पाने की स्थिति में दोपहर करीब एक बजे जल संस्थान के फिल्टर प्लांटों की सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
दोपहर बाद पानी सप्लाई मिलने से जल संस्थान में पानी के शोधन का काम किया। करीब 4 घंटे गौला बैराज से पानी न मिलने की वजह से हल्द्वानी में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। जल संस्थान ने शहर में सुबह के समय पानी की सप्लाई दी। लेकिन शाम के समय पानी सप्लाई लड़खड़ा गई। ऐसे में करीब 1़50 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नलकूप से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हुई। इधर, शनिवार को शीशमहल और कैनाल रोड में ओवरहेड टैंक का काम होने की वजह से इस क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी। लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *