पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में गुरूवार को पानी की आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के अपर चोपड़ा, गड़ोली, छतरीधार, लोअर चोपड़ा आदि मोहल्लों में पानी की किल्लत से लोगों को जलस्रोतों व हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रवि दत्त ने बताया कि नानघाट पंपिंग योजना में बुधवार को बिजली की दिक्कत आने से पानी पंप नहीं किया जा सका। शुक्रवार से पानी की नियमित आपूर्ति बहाल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *