कल छोड़ा जाएगा जल विद्युत परियोजना से पानी

Spread the love

रुद्रप्रयाग : मंदाकिनी नदी पर बनी सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना से गुरुवार को बैराज के सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। जिससे नदी का जल स्तर बढ़ना तय है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सिंगोली भटवाड़ी जल परियोजना प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि बैराज से सभी गेटों से गुरुवार को पानी छोड़ा जाएगा। नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें साथ ही कोई भी नदी किनारे न जाएं। उन्होंने बताया कि कंपनी के अनुसार गुरुवार 4 जुलाई को सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। सिल्ट फ्लैशिंग के लिए ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने नदी के आसपास रह रहे लोगों को इसकी जानकारी देते हुए सचेत किया है। वे लोग नहीं तो स्वयं नदी किनारे जाएं और न ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें। ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *