बडालू-बर्तीयकोट सड़क हेतु 6 करोड़ की धनराशि स्वीत होने ग्रामीणों में खुशी की लहर

Spread the love

पिथौरागढ़। बडालू-बर्तियाकोट चार किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ की धनराशि स्वीत होने ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सड़क निर्माण के लिए स्वीत होने पर बर्तीयाकोट व् बडालू के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल को मिठाई खिलाकर आभार जताया प्रधान दिवाकर जोशी ने बताया की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण विगत कई वर्षो से कर रहे थे विधायक चुफाल के सहयोग से 4 किलो मीटर सड़क की स्वीति के साथ प्रथम किस्त के रूप में निर्माण कार्यदाई संस्था आरडब्लूडी को एक करोड़ साथ लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है जल्द विभाग टेंडर प्रसारित कर निर्माण कार्य करेगा विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया की बर्तीयाकोट के ग्रामीणों के लगातार मांग थी जिसे स्वीति मिली है। सड़क निर्माण से स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए हुए स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा व ग्रामीण आजीविका को बेहतर बाजार मिलेगा व आम जनमानस की आजीविका में बृद्घि होगी। सड़क स्वीत होने पर ललित मेहता, संजीव जोशी, योगेश चन्द,लक्ष्मण चन्द, सोनू चन्द, ष्णमणि भट्ट, देवेन्द्र चन्द, शुभम चन्द ने मिठाई खिलाकर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *