दिल्ली के सीएम की जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

रुद्रपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी। शनिवार को आम आदमी पार्टी बंगाली मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर केजरीवाल के जमानत मिलने पर खुशी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा सत्य की जीत हुई लोकतंत्र जीता भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र के तहत तथा कथित शराब घोटाले में एक ईमानदार और देश को नई शिक्षा स्वास्थ्य का मॉडल देने वाले मुख्यमंत्री को झूठे आरोप में फंसा कर जेल में डाल दिया। अब भाजपा बेनकाब हो गई। माननीय कोर्ट के निर्णय से देश की जनता का न्यायपालिका में विश्वास और मजबूत हुआ। इस मौके पर विजय सिंह,विजय सिंह, सुभाष भक्त,सुशील कुमार, राकेश कुमार, जगदीश बावली, सुनील हालदार, वीरेश सिंह, पंकज कुमार,नरेश कुमार, तपन घरामी, अतुल सील, नरेश तपाली, मनोरंजन,विनय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *