सर्वश्रेष्ठ आंगनवाड़ी पुरुस्कार मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

चमोली : नारायणबगड़ विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्र चोपता की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा सती को सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी पुरस्कार मिलने पर नारायणबगड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह नेगी समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा सती ने बताया कि उनको मिले इस प्रकार पुरस्कार से वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और इस पुरस्कार से उन्हें आगे भी कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। ग्राम प्रधान चोपता पृथ्वी सिंह मिंगवाल नेगी ने बताया कि पुष्पा सती 1993 से आंगनवाड़ी केंद्र चोपता में कार्य कर रही हैं इतने सालों कार्य करने के दौरान सदैव उनके व्यवहार और कार्यशैली उत्कृष्ट रही वास्तव में वह इस पुरस्कार के काबिल थी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सपना भट्ट और सुपरवाइजर शकुंतला टम्टा ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा सती की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हैं। वह बहुत ही कर्मठ महिला हैं। बाल विकास द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए वह सदैव समर्पित रहती हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *