डीएसपी बलूनी को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीएसपी सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने पर उनके गृह जनपद एवं मनियारस्यूं क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे मनियारस्यूं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सकिनखेत से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा इंटर कॉलेज जनता नाहसैण से प्राप्त की। कहा कि सीमित संसाधनों से निकलकर उच्च पद तक पहुंचना और राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सम्मान से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *