रानीखेत के युवा व्यवसायी विक्की के निधन से शोक की लहर

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के युवा व्यवसायी, र्केट बोर्ड की पूर्व सभासद बिंदु साह रौतेला के छोटे भाई व पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला के साले विकास (विक्की) ठुलघरिया का असामयिक निधन हो गया। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर 40 वर्षीय विक्की को दिल्ली के एक निजी हस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हस्पिटल से घर लाए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। विक्की का नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बहन बिंदु साह ने चिता को मुखाग्नि दी। परिवार में माता और पत्नी सहित विक्की की दो पुत्रियां, एक पुत्र सहित तीन छोटे बच्चे हैं। उनके असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर है। पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक ड़ प्रमोद नैनवाल, ब्लक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, दीपक अग्रवाल, महेश आर्या, उमेश भट्ट, सुत साह, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, बसंत नेगी, वसीम नवाब, विक्की जोशी, भाष्कर बिष्ट, दीवान नेगी, संजय रौतेला, महेंद्र बिष्ट, अंशुल साह गंगोला आदि ने निधन पर गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *