भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का किया आव्हान

Spread the love

देहरादून। टीम अन्ना राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य चौधरी भोपाल सिंह ने
देश स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का आव्हान करते हुए
उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय लोक आन्दोलन न्यास संगठन के गठन को लेकर
उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने
कहा कि बीते दिनों 19 राज्यो के किसान महाराष्ट्र (रालेगण सिद्धि) अन्ना
हजारे से मुलाकात करने गए थे।जंहा किसानों ने अन्ना हजारे से मुलाकात कर
उन्हें किसान आंदोलन में आने का आग्रह किया।जिस पर अन्ना ने किसानों को
आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी लोगो अपने अपने राज्यो में एक संघठन का
निर्माण करें।जोकि पूरी तरह गैर राजनीतिक हो,और जनता की सेवा के लिए
प्रतिबद्ध हो।जिसके बाद देश के प्रत्येक राज्यो में राष्ट्रीय लोक
आन्दोलन न्यास के नाम से संगठन बनाया जा रहा है।कहा कि अन्ना ने यह भी
कहा कि इसी संगठन के नीचे अब सभी लड़ाइयां लड़ी जाएगी,और किसानों के हकों
के लिये भी इसी संगठन के बैनर तले वह मोर्चा खोलेंगे।उन्होंने प्रदेश के
लोगो से अधिक से अधिक संगठन से जुड़ने की अपील की है।प्रेस वार्ता में
उनके साथ दरियाब सिंह तोमर प्रदेश अध्य्क्ष किसान जाट महासभा
उत्तराखण्ड,सहित बी.पी मैठाणी आरटीआई क्लब के प्रदेश महामंत्री ,किसान
नेता हरि प्रसाद सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *