शिविर में स्वस्थ रहने के बताए तरीके

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एकेश्वर के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई लोगों ने इस स्वस्थ्य शिविर का लाभ लिया। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में नैशनल मेडिकॉस ऑर्गनाइजेशन श्रीकोट श्रीनगर की तरफ से डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। आयोजन एकेश्वर ग्राम पातल के मिलन केंद्र में हुआ।
शिविर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के छात्र और डॉक्टरों ने निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांचें, परामर्श, परीक्षण और दवा वितरण जैसी विभिन्न चिकित्सा सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक डा. अमन भारद्वाज, नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. कैलाश गैरोला, डा. सुरेंद्र सिंह नेगी, डा. राजेंद्र शर्मा, जतिन फुलेरा प्रदीप चंद्र, एकेश्वर शिव मंदिर कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप किशोर जोशी, खंड कार्यवाह सूरज असवाल, गंगोत्री नंदन पंत, नरेश प्रसाद, तेजपाल पंवार, हरिओम पांडे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *