रुद्रपुर। शहर में शनिवार को मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहा और हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 60 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 36 प्रतिशत हो गई। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जिससे हल्की ठंडक बनी रही। बीते 24 घंटों में नाममात्र वर्षा दर्ज की गई।