मौसम ने बदली करवट, श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में हुई बारिश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के तीसरे हप्ते मौसम सामान्य रहने के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है।
गुरूवार प्रात: से श्री बदरीनाथ धाम में मौसम बदल गया कुछ देर धूप आयी उसके बाद बादल छा गये। सुबह साढ़े दस बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी। फिर दोपहर में बारिश थम गयी। दोपहर तीन से बारिश तेज हो गयी। जिस कारण तीर्थयात्रियों ने छाते, रेनकोट पहन लिए। बदरीनाथ धाम में दूर चोटियों पर बर्फ गिरी है, लेकिन अभी बद्रीनाथ में बर्फ नहीं गिर रही है। जबकि श्री केदारनाथ में गुरूवार सुबह से बादल छाये रहे अपराह्न को श्री केदारनाथ धाम में भी मध्यम बारिश शुरू हो गयी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि बारिश के बीच दोनों धामों में तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से बराबर चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *