मौसमपूर्वानुमान: उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन मौसम रहेगा खराब

Spread the love

देहरादून()। पश्चिमी हिमालय पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार को भी कुछ जगहों पर मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3700 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में कल यानी रविवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं इन जिलों में 3500 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। इसके बाद सूबे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 13 से 18 दिसंबर तक छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। 14 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है। वहीं 14 से 18 दिसंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *