बागेश्वर जिले में बिगड़ने लगा मौसम का मिजाज

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। हालांकि ओलावृष्ट और अंधड़ को लेकर किसान चिंतित है। इन दिनों फलों में फूल आदि आ रहे हैं। इसके अलावा बेल वाली सब्जी भी उगने लगी है। यदि ओलावृष्टि हुई तो किसानों को खासा नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं, जौ तथा मसूर में भी दाने लगने लगे है। इस मौसम में अंधड़ चला तो भी किसानों को नुकसान होगा। प्रगतीशील किसान प्रताप सिंह गड़िया ने कहा कि इस मौसम में अधिक बारिश और ओलावृष्टि किसानों को नुकसान पहुंचाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया के मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *