राजस्थान में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम : बरसात का अलर्ट, दिन में तेज गर्मी, फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर

Spread the love

जयपुर , राजस्थान में 17-18 फरवरी को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से जयपुर और बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाड़मेर : शनिवारको दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, बाड़मेर में इतना तापमान आमतौर पर 20 फरवरी के बाद ही दर्ज होता है। अन्य गर्म शहर : जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में गर्मी रही। यहाँ तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
शेखावाटी में सर्दी : दिन गर्म होने के बावजूद शेखावाटी में सुबह-शाम तेज सर्दी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान : मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। 17 फरवरी को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जयपुर और बीकानेर संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *