चारधाम में सीमित संख्या का आदेश वापस लेने पर स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। चारधाम में सीमित संख्या में यात्रियों के पहुंचने वाले आदेश को वापस लेने के बाद धर्मनगरी में खुशी की लहर है। चारधाम से जुड़े कारोबारियों ने इसका स्वागत किया है। उधर सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। चारधाम यात्रियों की संख्या असीमित किए जाने पर वेद मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और उनके समर्थकों ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए पर्यटन अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी यात्री को परेशानी हुई तो संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, चौधरी सत्यकुमार, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, चेतन कोचर, मास्टर धर्मेंद्र कुमार, अंकित चौहान, सतविंदर सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *