मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिलने पर निकाली स्वागत रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिलने पर शुक्रवार को भाजपा ने शहर में स्वागत रैली निकाली। कहा कि मार्ग निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई।
शुक्रवार को चिल्लरखाल वन चौकी के समीप से स्वागत रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सरकार व आमजन की जीत बताया। रैली में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लोगों को मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि यह जनता की जीत है जो आज लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को न्यायालय ने हरी झंडी दिखाई। कहा कि वह जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। जल्द ही मोटर मार्ग का निर्माण कर जनता को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर्ष रैली के रूप में किशनपुर, मोटाढांग, दुर्गापुरी, तड़ियाल चौक, देवी मंदिर, नजीबाबाद रोड होते हुए झंडाचौक में पहुंचे। जहां उन्होंने पटाखे जलाते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। झंडाचौक में लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी के ऊपर गुलाब के फूलों की भी वर्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *