जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का स्वागत

Spread the love

नई टिहरी।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अखंड भारत संकल्पना की जीत बताई है। देवप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार ने देवप्रयाग सशिवि मन्दिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि का पहला गंगा संगम देवप्रयाग है, जिसमें वर्ष भर विश्व भर से लोग आते हैं। उन्होंने गंगा और देश की स्वच्छता के लिये प्रत्येक नागरिक को जुड़ने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया। कहा जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज जबाब देह बने, प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाऐं। समाज में अच्टे काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कहा पुस्तकों के पढ़ाने से ही समझ नहीं आती है, इसके लिये गुरु का ज्ञान जरुरी है। उन्होंने श्रेष्ठ संस्कार देने वाले सरस्वती शिशु और विद्या मंदिरों की सराहना करते कहा यह व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उनके व्यवहार में यहां की अच्छी शिक्षा का प्रभाव दिखाई देता है। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं बल्कि छात्र छात्राओं का संपूर्ण विकास होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *