कर्णप्रयाग में भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Spread the love

चमोली। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य बाजार में ढोल दमाऊं के साथ रैली निकाली गई। मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में रमेश मैखुरी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जाएगा। कहा कि चमोली जिले में संगठन का एकजुट रखकर और विस्तार और मजबूत किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में धामी और केंद्र में मोदी सरकार बेहतर काम कर रही है। कहा कि निकाय और लोक सभा चुनावों में संगठन को एकजुट कर पार्टी की प्रभावशाली जीत दर्ज की जाएगी। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कमेड़ा पहुंचकर स्वागत किया। जिसके बाद गौचर, लंगासू और नंदप्रयाग में भी स्वागत रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, कर्णप्रयाग प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, गौचर नपा अध्यक्ष अंजू बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी, जिपंस गजपाल बत्र्वाल, हेमंत सेमवाल, केपी सती, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, तारेंद्र थपलियाल, सांसद प्रतिनिधि राकेश डिमरी, राकेश रतूड़ी, नवीन नवानी, युवा मोर्चा के राकेश नेगी, अनूप नेगी, पंकज डिमरी, लक्ष्मी मैखुरी, कैलाश खंडूड़ी, महिपाल नेगी, जगदंबा मैखुरी, सतीश मैखुरी, प्रकाश चंद्र, सुभाष चमोली, हरीश चमोली, मनोज पुंडीर, देवेंद्र नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *