भाजपा जिलाध्यक्ष का बेतालघाट पहुंचने पर स्वागत

Spread the love

नैनीताल। भाजपा के नवनिर्मित जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का गरमपानी महिला सभागार खैरना व बेतालघाट मिनी स्टेडियम पहुंचने पर कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बूथ अध्यक्षों और भाजपा मंडल गरमपानी तथा बेतालघाट की टीम को सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकताओं से आगामी ग्राम पंचायत, कोअपरेटिव व लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल , प्रताप सिंह बोरा, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र बोरा, पंकज पंत, तारा भण्डारी, मीना बिष्ट, भगवत सिंह बिष्ट, हीरा बिष्ट, दीवान सिंह, नीरज जलाल, नरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह, हर्ष सिंह जलाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *