सम्मान मिलने का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। साहित्यिक संस्था साहित्यांचल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने संस्था संरक्षक व साहित्यकार डा. नंदकिशोर ढ़ौंडियाल को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से डा. आंबेडकर साहित्यश्री सम्मान 2022 से सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त किया है।
संस्था कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान मिलना संस्था और डा. नंद किशोर ढ़ौंडियाल के लिए गौरव की बात है। कहा कि वे इस सम्मान से सम्मानित होने वाले प्रदेश के पहले व्यक्ति हैं। यह सम्मान उन्हें अकादमी के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एस पी सुमनाक्षर और भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष रमेश चंद्र रतन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में मयंक कोठारी, सुरेंद्रलाल आर्य, कौशल्या जखमोला, शशिभूषण अमोली, सत्यप्रकाश नौटियाल और प्रवेश नवानी सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *