कर्णप्रयाग में मंत्री गणेश जोशी को किया स्वागत

Spread the love

चमोली। प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री गणेश जोशी के कर्णप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां लोनिवि विश्राम गृह में ठहरे जोशी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार करने पर बल दिया। भाजपा के सैनिक सम्मान कार्यक्रम के तहत मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देवाल के सवाड़ गांव जाने से पहले यहां लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जोशी ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं। प्रदेश में हजारों पदों पर भर्तियां जारी कर युवाओं को मौका दिया है। वहीं प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू करते हुए पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा देने का काम किया है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में भाजपा बड़ा कार्यक्रम कर रही है। साथ सैन्य धाम की योजना भी क्रियान्वित कर रही है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, गढ़वाल मंडल के पूर्व निदेशक टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *