नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आज गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय द्वारीखाल चेलूसैण में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का स्थानीय काग्रेसियों द्वारा फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर काग्रेस कार्यालय चेलूसैण में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। विगत 20वर्षो से विधान सभा यमकेश्वर में भाजपा उम्मीदवार जीतता आया है परन्तु इस बार हम कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जितायेगे। अपने सम्बोधन में नव नियुक्त अध्यक्ष गुणपाल नेगी ने न्याय पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्ति करने को कहा गया। तथा माह अगस्त में न्याय पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा। उन्होने सभी को साथ चलने की बात कही वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा युवाओं को तरजीह दी जा रही है, उसी परिपेक्ष में यमकेश्वर विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्ष युवा बनाए गए है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, श्रीमती निशा बिष्ट महिला अध्यक्ष,मनपुरा देवी कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, हिमांशु रावत ब्लॉक युवा संगठन,अध्यक्ष राजेश बिष्ट अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन मनमोहन सिंह बिष्ट, राकेश असवाल, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संजीव जुयाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *