कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने का स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी सहित राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाईं ने कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि सांसद लगातार कोटद्वार के बेहतर विकास के लिए कार्य कर रहे हें।
शनिवार को धर्मवीर सिंह गुसाईं के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। कहा कि शहरवासी लगातार कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने की मांग उठा रहे थे। ऐसे में अनिल बलूनी ने भी चुनाव के दौरान जनता से इस कार्य को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया था। कहा कि जनता की समस्या को गंभीरता से देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही कोटद्वार में शहरवासियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने भी कोटद्वार में पासपोर्ट आफिस खुलवाने का स्वागत किया है। कहा कि इससे युवाओं को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *