प्रदेश पदाधिकारियों को किया स्वागत

Spread the love

हल्द्वानी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मंगलवार को निदेशालय में स्वागत किया गया। संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंत एवं महामंत्री मनोज आर्या ने कहा कि कर्मचारी हितों में काम किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद पदाधिकारी निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी से मिले और समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर विनोद कुमार लोहनी, मनीषा पांडे, हरीश बोरा, रश्मि शर्मा, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *