कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंजू लुंठी का किया स्वागत

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष अंजू लुंठी का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वे बखूबी निभाऐंगी। सोमवार को नगर के तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी अंजू का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक महिला को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस की महिला सशक्तीकरण की नीतियों को बताया है। पूर्व सभासद भुवन जोशी ने कहा कि कांग्रेस 2024 में देश में एक मजबूत पार्टी के रुप में स्थापित होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। यहां शमशेर महर, संतोष गोस्वामी, खीमराज जोशी, मनोज ओझा, हीरा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, अरुण महर, नारायण कोहली, दीपक लुंठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *