जिला कार्यकारिणी सदस्य ठठोला का स्वागत किया

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य कमल ठठोला का शुक्रवार को मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। शांतिपुरी मुख्य बाजार में आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती ने कहा कि शांतिपुरी नंबर एक निवासी भाजपा कार्यकर्ता कमल ठठोला के किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनने से किसानों की समस्याएं हल होंगी। इस दौरान मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, देवेंद्र सिंह कोरंगा, विजेंद्र जोशी, द्गिंबर प्रसाद जोशी, हरीश पांडे, गिरीश नेगी, सुभाष जोशी, सुंदर ठठोला, विक्रम ठठोला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *