महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत किया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी का स्वागत हुआ। सोमवार को विधायक मयूख महर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष भावना ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। कहा कि नगर निकाय व लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिला कांग्रेस टीम गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों को बताने का काम करेगी। यहां त्रिलोक सिंह महर, गौरव महर, भुवन पाण्डे, तिलक जोशी, शंकर खड़ायत, दीपक लुंठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *