धुमाकोट में किया अयोध्या धाम से आए रथ का स्वागत

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अयोध्या धाम से आए रथ का क्षेत्र के राम भक्तों ने भव्य स्वागत किया। धूमादेवी मंदिर से रथ नैनीडांडा होकर शिशु मंदिर धुमाकोट में पहुंचा, जहां पर भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई। अक्षत कलश, पत्रक व निमंत्रण पत्र लेकर क्षेत्र में पहुंचे रथ का क्षेत्र के राम भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वागत किया। राम भक्ति में रंगे महिलाओं व पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर अयोध्या धाम से आए रथ के स्वागत में शोभायात्रा में भागीदारी की। कार्यक्रम में पौड़ी विभाग प्रचारक संजय, जिला प्रचारक नरेश, खंड कार्यवाह अरविंद, मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी, कार्यक्रम संयोजक मनोज खर्कवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह रावत, बीएल मधवाल, दीनदयाल कंडारी, मुन्नी ध्यानी, दीनदयाल भदूला, मनोज मधवाल, चमन सिंह, बचनसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज पटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभा उनियाल, भारती देवी, माधुरी बिष्ट, पिंकी भदूला सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों सहित संख्या में स्थानीय रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *