जयनत प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का स्वागत किया है। कहा कि केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण के नेतृत्व में कोटद्वार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। पूर्व में चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से केंद्रीय विद्यालय खोलने का वादा किया था। जिसे आज पूरा कर लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति हुई है। इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री, गढ़वाल सांसद व विधानसभा अध्यक्ष को जाता है। कहा कि कोटद्वार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रोडवेज बस अड्डा पुर्ननिर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण सहित अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। जल्द ही शहरवासियों को कोटद्वार की एक बदली हुई तश्वीर नजर आएगी।