जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज सुखरौ में प्रवेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नव प्रवेशी विद्यार्थियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार अनुसुइया प्रसाद डंगवाल, राजेंद्र प्रसाद पंत, वरिष्ठ नागरिक संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, पार्षद नीरूबाला खंतवाल व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने नव प्रवेशी छात्रों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। तत्पश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को उपहार भी भेंट किए गए। अथितियों ने नव प्रवेशी छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यालय में पढ़ने वाले निर्धन व मेधावी छात्रों की सहायता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ मणीराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अनिल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।