जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हैप्पी होम स्कूल में वार्षिक एथलेटिक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में वेलर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका उषा सिंह, पंजाब नेशन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अंकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन की सीख दी। इसके उपरांत मार्च पास्ट किया गया। बच्चों ने सटीक कदमताल से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत बच्चों के लिए ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में वेलर हाउस प्रथम, हार्मनी हाउस द्वितीय व विक्ट्र्री हाउस तृतीय रहा। व्यक्तिगत श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा सिया रावत को लेट कुंवर राज सिंह मेमोरियल ट्राफी दी गई। वहीं, बालक वर्ग में यह ट्रॉफी आशुतोष सिंह को दी गई।