दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ 2 दिन कराएगा बारिश, ठंड भी टाटा बॉय-बॉय बोलने को तैयार

Spread the love

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब मौसम बदल रहा है। तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली और एनसीआर के इलाकों से ठंड विदा होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में किसी बड़ी गिरावट का अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग ने 3 फरवरी को सुबह के वक्त धुंध या मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। दिन में बादल छाए रहेंगे। रात में गरज चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 4 फरवरी को भी सुबह में धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्वाह्न तक एक या दो बार गरज चमक के साथ हल्की से बेहद हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस हफ्ते अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तो न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 से 24 जबकि न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। चार फरवरी को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। यह 18 से 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्ली में 5 से लेकर 7 फरवरी तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री जबकि इसके बाद 8 फरवरी तक 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 5 से लेकर 7 फरवरी तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में हवा की स्पीड तेज रहने से घने कोहरा की समस्या भी नहीं देखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *