शादी समारोह के बीच ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन के परिनों ने युवक को चाकू मारा

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर में शादी समारोह में दुल्हन के परिजनों से किसी बात को लेकर युवक का विवाद हो गया। आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने पहले युवक की पिटाई की फिर उसे चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
बढ़ईयोवाला थाना जसपुर निवासी हरी राज पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती 10 फरवरी को काशीपुर के कचनालगाजी में एक शादी समारोह था। इसमें वह और उसका छोटा भाई रविंद्र कुमार शामिल होने गए थे। यहां किसी बात को लेकर दुल्हन पक्ष के विपिन, मुकेश, दुल्हन के चाचा व एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इन लोगों ने रविंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। रविंद्र को कुंडा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपिन, मुकेश, दुल्हन के चाचा व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैघ्। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *