आप ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

प्रदेश सरकार पर लगाया राज्य की अनदेखी का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राज्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आमआदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। हालत यह है कि आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आजजन मूलभूत सुविधओं को तरस रहा है।
मंगलवार को झंडा चौक पर प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि राज्य में पिछले 21 वर्षाें में कोई काम नही हुआ है। उत्तराखण्ड को बने 21 वर्ष हो गये, लेकिन एक भी विकास का कार्य नही हुआ है। प्रदेश के युवाओं को नौकरी के लिये दूसरे राज्यों में भटकना पड़ता है। कांगें्रस व भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाकर ठगने का काम किया है। 21 वर्ष पहले प्रदेश की जो स्थिति थी वह आज भी बनी हुई है। दोनों पार्टियों ने जनता को बारी-बारी से ठगा है। कहा कि अब आदमी पार्टी ही उत्तराखण्ड का विकास कर सकती है। इतने वर्षों में कांग्रेस व भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाकर प्रदेश की जनता के साथ धोख किया है। इस मौके पर डॉ विनोद सांवत, जीवन जलाल, शुभम, शिवांस, दीपक चौहान, विक्रम चौधरी, संजय भट्ट, तीरथ सिंह नेगी, हरस्वरूप वेदवाल, भाष्कर बुडाकोटी, कमल किशोर जोशी, रिजवान अहमद, महिताब सिंह रावत, नईम अहमद, मो. इमरान, जसपाल, आरिफ, युसुफ अहसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *