दिव्यांग जनों को दी व्हील चेयर, ट्राई साइकिल व बैसाखी

Spread the love

घमंडपुर में आयोजित किया गया दिव्यांग सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : घमंडपुर में आयोजित दिव्यांग सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग जनों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल के साथ ही अन्य सामान वितरित किया गया। इस दौरान मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने लोगों से स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बनाने की अपील की।
आयोजित शिविर का शुभारंभ मशरूम गर्ल दिव्या रावत, दुर्गा वाहिनी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टीटू त्योगी व डा. महिमा शांडिल्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्य रावत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही दिव्यांगों की मदद करना है। इसके लिए वह पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़ी वितरित की। कार्यक्रम में साथ ही दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस मौके पर रेखा कंडारी, करुणा, पूजा रावत, सरोज बाला, रिंकी बलूनी, पुष्पा कुकरेती, विमलेश नेगी, रोशनी नेगी, शकुंतला देवी, रेनू रावत, रिंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *