दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लायंस क्लब डायनेमिक के सदस्यों की ओर से एक जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर दान में दी गई।
क्लब के सचिव डा. अनिल मोहन ने बताया कि किसी ने क्लब के अध्यक्ष ला. विवेक अग्रवाल को बताया कि गाड़ीघाट में रहने वाले नासिर के पैरो पर लेंटर गिर जाने से उसके दोनों पैर खराब हो गए है और वह चल फिर नहीं सकता। इस पर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने क्लब के अन्य सदस्यों से संपर्क किया। सदस्यों के सहमति प्रदान करने के बाद नासिर को व्हील चेयर दान में दी गई। इस पर नासिर के परिजनों ने क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ला. परविंदर गुसाई और ला. सौरभ शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *