मौसम खुला तो केदारनाथ में यात्रा तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते सप्ताह से लगातार बदलते मौसम और बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा की तैयारियां रुक गई थीं। बृहस्पतिवार को धूप खिली तो डीडीएमए के श्रमिक, मंदिर समिति के कर्मचारी, पुलिस और आईटीबीपी के जवान फिर से बर्फ हटाने में जुट गए। बर्फ हटाने के लिए जेसीबी की भी मदद ली गई। वहीं बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम से लिनचोली तक साफ किए गए मार्ग पर दोबारा बर्फ जम गई है। बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद फिर धाम में मौसम बिगड़ गया। धाम में आवश्यक सामग्री घोड़े-खच्चरों के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। वहीं केदारनाथ-गौरीकुंड मार्ग पर घोड़ा पड़ाव से आगे भी काम शुरू कर दिया गया है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजवीर ने बताया कि टीम की ओर से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *