रोस्टर के हिसाब से होंगे ग्रामीणों के आधार से जुड़े कार्य

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अब आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने का कार्य ऊखीमठ तहसील में ग्रामसभा के अनुसार किया जाएगा। जिसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा रोस्टर बनाया गया है। अभी तक ऊखीमठ तहसील में आधार बनाने व संशोधन करने का कार्य चल रहा था। जिसके लिए दूर दूर लोग पहुंच रहे थे और आधार केंद्र पर भी भीड़ उमड़ रही थी। वहीं प्रत्येक दिन सीमित लोगों के ही कार्य होने के कारण कई लोगो को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रधान संगठन ने ग्रामसभा के हिसाब से रोस्टर बनाने की मांग की थी। जिसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा अब 13 जुलाई से 5 अक्तूबर तक रोस्टर जारी किया गया है। अब तय दिन पर केवल एक ही ग्रामसभा के लोगों के आधार से जुड़े कार्य हो पाएंगे। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत व संरक्षक संदीप पुष्पवान ने बताया कि आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूर दराज से ग्रामीण ऊखीमठ पहुंच रहे हैं। लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के चलते कई लोग मायूस वापस लौट रहे हैं। जिसके लिए प्रशासन से उन्होंने रोस्टर बनाने की मांग की थी। अब रोस्टर के हिसाब से ही ग्रामीणों के आधार से जुड़े कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *