कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया विहिप

Spread the love

रुद्रपुर। होम आइसोलेशन में अकेले रह रहे बुजुर्ग या परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे परिवारों की मदद को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं आगे आए हैं। विहिप कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए बाजार से दवा लाने से लेकर, फल, भोजन लाने की व्यवस्था करेंगे। इसकी शुरुआत गुरुवार को नागरिक अस्पताल से की गई। नागरिक अस्पताल से योजना की शुरुआत आरएसएस के सह प्रांत कार्रवाह श्रीपाल राणा ने की। विहिप के प्रदेश सह मंत्री रंदीप पोखरिया ने कहा कि ऐसे लोग जो अकेले घर पर हैं, कोरोना पीड़ित दंपति, ऐसे परिवार जिनके घर में हर सदस्य कोरोना पीड़ित हो गया है, ऐसे लोगों को दवाई से लेकर जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं को लाने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे लोगों की मदद विहिप कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने एक मोबाइल नं. 9837552922 जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर कॉल आने पर कार्यकर्ता पीड़ित के घर पर मदद के लिए पहुंच जाएगा। पोखरिया ने कहा कि कार्यकर्ता कॉल पर घर पहुंचेगा और जो भी सामान कोरोना पीड़ित व्यक्ति या परिवार को मंगाना होगा उसकी धनराशि देनी होगी। कार्यकर्ता उसे बाजार से क्रय कर कोरोना पीड़ित परिवार तक पहुंचाएगा। इस सेवा का प्रमुख कृष्णा कन्याल को बनाया गया है। जिनको दवाइयां चाहिए, वह 12 बजे से पूर्व फोन करेगा, दोपहर के भोजन के लिए दस बजे, रात्रि भोजन के लिए शाम को चार बजे फोन से सूचना देनी होगी। इस अवसर पर हिमांशु कन्याल, संदीप कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *