बाजार से खूनीबड़ कृषि मंडी शिफ्ट होंगे थोक व्यापारी

Spread the love

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने किया कृषि मंडी का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार कृषि मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी सिस्टम ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही बाजार से थोक व्यापारियों को मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, अब सब्जी विक्रेताओं को भी नजीबाबाद के बजाय कोटद्वार मंडी से ही सब्जी खरीदनी होगी।
वर्ष 2011 में कोटद्वार के खूनीबड़ में कृषि मंडी स्थापित की गई थी। लेकिन, अब तक कृषि मंडी विरान पड़ी हुई थी। ऐसे में अब जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान के निर्देश पर मंडी को आबाद करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके तहत शहर के थोक व्यापारियों को कृषि मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए मंडी में पर्याप्त संसाधन भी जुटाए गए हैं। इससे जहां थोक व्यापारियों को बेहतर बाजार मिलेगा वहीं, आर्थिक नुकसान झेल रही मंडी को भी इसके लाभ मिलेगा। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मंडी में थोक व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने बताया कि मंडी को आबाद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पूर्व ही शहर के सब्जी विक्रेताओं को मंडी से ही सब्जी खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *